प्रतीक यादव की मौत का कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री के छोटे बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सका है। चिकित्सकों ने आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया है।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है। ने प्रतीक यादव के आवास पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया। पुलिस घर की परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े - UP Panchayat Election News: यूपी पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी, लाखों नाम कटे, नए मतदाता भी जुड़े

प्रतीक यादव की पत्नी और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी लखनऊ पहुंच गई हैं। उनके आवास पर भाजपा नेताओं और शुभचिंतकों का आना-जाना जारी है। वहीं समाजवादी पार्टी समर्थकों की ओर से मामले की न्यायिक जांच और कुछ लोगों द्वारा सीबीआई जांच की मांग भी की जा रही है।

इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख ने केजीएमयू पहुंचकर कहा था कि परिवार जो निर्णय करेगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रतीक यादव लखनऊ में फिटनेस जिम और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े थे। बुधवार सुबह उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उन्हें सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच अस्पताल लाया गया था।

शुरुआती स्तर पर नाखूनों के नीले होने के कारण विषाक्तता की आशंका जताई जा रही थी, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के बाद जांच और गहन कर दी गई है।

समेत भाजपा के कई नेताओं और मंत्रियों ने भी प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.