वापी के वाइब्रेंट इंडस्ट्रियल पार्क की कंपनी में आग, दो कर्मचारी झुलसे

वलसाड। गुजरात के वलसाड जिले के वापी स्थित वाइब्रेंट इंडस्ट्रियल पार्क की एक कंपनी में सोमवार रात भीषण आग लग गई। आग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो कर्मचारी झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, आग वापी हाईवे के पास स्थित वाइब्रेंट इंडस्ट्रियल पार्क की एक इकाई में लगी। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया, जिसके चलते पार्क में स्थित अन्य कंपनियों, वर्कशॉप और कार्यालयों से कर्मचारियों को एहतियातन बाहर निकाल लिया गया।

यह भी पढ़े - Union Budget 2026-27: इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, 1 अप्रैल से लागू होंगे नए टैक्स कानून; ITR फाइलिंग की समयसीमा बढ़ी

सूचना मिलने पर वापी नगर पालिका, जीआईडीसी और नोटिफाइड एरिया की फायर ब्रिगेड की कुल आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

वापी पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की रिपोर्ट के बाद ही आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.