रांची में एक परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या का प्रयास किया, युवक की मौत

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित कडरू, न्यू एजी कॉलोनी (मंदिर मार्ग) में एक ही परिवार के तीन सदस्यों द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई, जबकि मां और बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मिहिर शेखर के रूप में हुई है। उसने फंदे से लटककर आत्महत्या की। वहीं उसकी मां स्नेहा अखौरी और बहन सौम्या ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े - रांची: खादगढ़ा बस स्टैंड में भीषण आग, छह बसें जलकर राख; साजिश की आशंका

घटना की सूचना मिलने पर अरगोड़ा थाना पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि मिहिर हाल ही में कोलकाता से सीए की पढ़ाई पूरी कर रांची लौटा था। उसकी मां झारखंड उच्च न्यायालय में अधिवक्ता हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.