- Hindi News
- राशिफल
- आज का राशिफल: सिंह राशि को मेहनत का मिलेगा फल, मकर राशि वालों को भरोसे में बरतनी होगी सावधानी
आज का राशिफल: सिंह राशि को मेहनत का मिलेगा फल, मकर राशि वालों को भरोसे में बरतनी होगी सावधानी
मेष राशि
आज जिद छोड़कर परिवार की सलाह पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। आर्थिक मामलों में थोड़ी रुकावट आ सकती है, धैर्य बनाए रखें।
वृषभ राशि
मिथुन राशि
कामकाज में तेजी आएगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
कर्क राशि
किसी बात को लेकर मन में पछतावा हो सकता है, लेकिन इसे हावी न होने दें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार में लाभ के योग हैं। वाणी में संयम रखें।
सिंह राशि
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। समाज में सराहना और सम्मान मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन सफलता आपके साथ रहेगी। आर्थिक आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कन्या राशि
छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।
तुला राशि
दिन की शुरुआत मेहनत भरी रह सकती है, लेकिन परिणाम अनुकूल रहेंगे। व्यापार में लाभदायक सौदा हो सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि
जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, संवाद से समाधान निकालें। अचानक यात्रा संभव है। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं।
धनु राशि
प्रॉपर्टी या घर से जुड़ा पुराना मामला सुलझ सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के विवाह को लेकर चिंता रह सकती है।
मकर राशि
मानसिक तनाव बढ़ सकता है, अनावश्यक चिंता से बचें। व्यापार में कर्मचारियों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
कुंभ राशि
कार्य के प्रति समर्पण सराहना दिलाएगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
मीन राशि
आपकी कार्यकुशलता से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार विस्तार के लिए प्रयास करेंगे। विदेश यात्रा के योग हैं।
