लखनऊ में पीएसी के इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने कुछ लड़कियों पर जताया हत्या करावाने का शक

Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ में दिवाली के दिन पत्नी और बेटी के सामने पीएसी के इंस्पेक्टर की एक बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। देर रात हुई घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मूल रूप से प्रयागराज का रहना वाला बताया जा रहा है।

वहीं मृतक इंस्पेक्टर की पत्नी ने अपने पति पर अवैध संबंध की बात कहते हुए कुछ लड़कियों पर हत्या करावाने का शक जताया है। पत्नी के मुताबिक मृतक इंस्पेक्टर का कई लड़कियों से अफेयर था उन्हें में से किसी ने उनकी हत्या करवाई है। वहीं पुलिस की टीमें गोली मारने वाले बदमाश की तलाश में जुट गई हैं।

यह भी पढ़े - बलिया का जितेंद्र हत्याकांड: हत्या के बाद घर में दफनाने की कोशिश, धर्मेंद्र को उम्रकैद

घटना लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित मानस नगर कॉलोनी की है। जानकारी के मुताबिक सतीश कुमार सिंह पीएसी में इंस्पेक्टर थे। वर्तमान में वो 4th बटालियन प्रयागराज में क्वाटर मास्टर पद पर तैनात थे। दिवाली रात 2 बजे के करीब सतीश पत्नी और 10 साल की बेटी के साथ अपने घर लौटे, तभी घर के बाहर गेट खोलते ही उनपर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली सीधे इंस्पेक्टर को लगी। वो खून से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। पटाखों के आवाज के बीच चित्कार मारकर रोने की आवाज सुनकर आस पास के लोगो की भीड़ जुट गई। 

आनन-फानन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक हमलावर पैदल था। घर के बाहर कोई गाड़ा नहीं थी। गोली मारने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। वहा लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया है। हमलावर की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

एल्जी ने कोयंबटूर में नई स्टेट-ऑफ-द-आर्ट वैक्यूम पंप असेंबली लाइन के साथ वैक्यूम टेक्नोलॉजी में कदम बढ़ाया एल्जी ने कोयंबटूर में नई स्टेट-ऑफ-द-आर्ट वैक्यूम पंप असेंबली लाइन के साथ वैक्यूम टेक्नोलॉजी में कदम बढ़ाया
दिल्ली, जनवरी 2026 : दुनिया की अग्रणी एयर कंप्रेसर निर्माता कंपनियों में से एक, एल्जी इक्विपमेंट्स लिमिटेड (बीएसई: 522074 |...
प्रधानों और कोटेदारों के साथ बलिया डीएम की बड़ी बैठक, इन बिंदुओं पर दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर बलिया में तीन प्रमुख कार्यक्रमों की तैयारी तेज
मिर्जापुर में डबल मर्डर से सनसनी: युवक ने सौतेली मां और भाई की हत्या की, शव ठिकाने लगाते वक्त गिरफ्तार
गौतम बुद्ध नगर न्यूज : महिला हत्या कांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.