- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- लखनऊ : दीपावली पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सर्राफा, पटाखा बाजारों पर इस तरह रखी जा रही नजर
लखनऊ : दीपावली पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सर्राफा, पटाखा बाजारों पर इस तरह रखी जा रही नजर
On
लखनऊ: लखनऊ समेत प्रदेश के सभी सर्राफा बाजारों समेत अन्य बाजारों में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। पुलिस फुट पेट्रोलिंग करेगी और चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी। पुलिस की तरफ से सुरक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इस बात की जानकारी पुलिस विभाग के स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय से बयान जारी कर दी है।
उन्होंने बताया कि न्यायालय ने पटाखों से संबंधित जो निर्देश जारी कर रखा है, उसका पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। प्रदेश में सभी जगहों पर शहर से दूर पटाखों की दुकाने लगाई गईं हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सीसीटीवी से प्रदेश के बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर 232 कंपनी पीएसी, 400 उपनिरीक्षक, 3 कंपनी एसडीआरएफ को तैनात किया गया है।
खबरें और भी हैं
Latest News
11 Mar 2026 07:40:21
लखनऊ : व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
