Lucknow News: पत्नी का आरोप- पति वेश्यावृत्ति करने का डाल रहा दबाव

लखनऊ: ठाकुरगंज थाने में एक महिला ने ससुराल पक्ष वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि ससुराल में उससे वेश्यावृत्ति किए जाने का भी दबाव डाला गया, लेकिन उसने मना कर दिया। तब उसे कई तरह की यातनाएं भी झेलनी पड़ी।

प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय के मुताबिक, क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पति शावेज उर्फ राजा समेत तीन परिवारिक सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। लिखित शिकायत में महिला ने बताया कि वर्ष 2021 में कानपुर नगर के थाना चकेरी पूर्वी निवासी शावेज उर्फ राजा से उसका निकाह हुआ था। 

आरोप है कि कुछ माह बाद महिला को पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की जानकारी मिली थी। इसको लेकर वह विरोध करने लगी। तब महिला का शौहर उस पर वेश्यावृत्ति कराने का दबाव बनाने लगा। इंकार करने पर आरोपी ने मुंह बंद रखने की धमकी दी। फिर उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। 

मायके आने पर महिला ने परिजनों को आपबीती सुनाई। थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने पर महिला ने मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ में मदद की गुहार लगाई। अधिकारियों के आदेश पर ठाकुरगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला दंपति के आपसी विवाद से जुड़ा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार
कोलंबो, 1 अक्टूबर 2026: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (CWIT) के फेज-II विस्तार...
‘इंडिया के टॉप 1%’: “शादी मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था” — अनिल कपूर ने शादी और रिश्तों पर कही दिल की बात
गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.