Kushinagar News: टैंकर और बाइक की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 14 वर्षीय बेटी गंभीर

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही निर्भया गांव के पास हुआ, जहां टैंकर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

आमने-सामने की टक्कर में गई पिता और बेटे की जान

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब सात बजे कप्तानगंज की ओर से आ रही मोटरसाइकिल और नेबुआ की तरफ से आ रहे टैंकर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार रामलखन मद्धेशिया (38) और उनके 11 वर्षीय बेटे रौनक मद्धेशिया की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े - कुशीनगर में दो बहनों की हत्या का आरोप, पिता समेत परिजनों पर ऑनर किलिंग का मामला दर्ज

अस्पताल में पत्नी ने तोड़ा दम, बेटी का इलाज जारी

हादसे में रामलखन की पत्नी शशिकला (35) और उनकी 14 वर्षीय बेटी लाडो गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तत्काल कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शशिकला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेटी लाडो की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने टैंकर कब्जे में लिया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खड्डा क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस हादसे के बाद मृतक परिवार के घर में कोहराम मचा हुआ है। एक ही झटके में परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

खबरें और भी हैं

Latest News

Kushinagar News: टैंकर और बाइक की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 14 वर्षीय बेटी गंभीर Kushinagar News: टैंकर और बाइक की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 14 वर्षीय बेटी गंभीर
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों...
Prayagraj Triple Murder Case: चारपाई पर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या, इलाके में सनसनी
Agra News : तेज रफ्तार थार ने मचाया कहर, युवक की मौत के बाद भड़के ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव
Lucknow News : फर्जी आईपीएस बनकर पुलिस पर रौब झाड़ रहा था युवक, सैल्यूट कराने की कोशिश के बाद खुली पोल
आज का राशिफल : जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, कैसा रहेगा आपका दिन
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.