- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- Lucknow News: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
Lucknow News: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
On
लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने भारतीय नागरिकों को "डिजिटल अरेस्ट" के नाम पर ठगने वाले एक संगठित साइबर अपराध गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से धोखाधड़ी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सामग्रियां बरामद की हैं।
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि इस गिरोह के सदस्य नोएडा में सक्रिय हैं। कार्रवाई करते हुए टीम ने 12 फरवरी 2025 को नोएडा के सेक्टर 45 स्थित एक होटल से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन सिंह उर्फ रोकी, संयम जैन और अरमान के रूप में हुई है।
एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह लोगों को फर्जी "डिजिटल अरेस्ट" नोटिस भेजकर डराने और उनसे धन वसूलने का काम करता था। उनके पास से धोखाधड़ी से जुड़े कई दस्तावेज और उपकरण बरामद किए गए हैं। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।
खबरें और भी हैं
वाराणसी कचहरी में नई पार्किंग सुविधा शुरू, जाम से मिलेगी राहत
By Parakh Khabar
Latest News
09 May 2026 06:21:37
कन्नौज। बिना मान्यता के निजी स्कूल संचालित होने और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न करने के आरोप में तालग्राम के...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
