Lucknow News: घटनास्थल पर नहीं मिला दुष्कर्म पीड़िता और आरोपी के मोबाइल का लोकेशन, पुलिस की जांच में बेबुनियाद निकला आरोप

लखनऊ: मड़ियांव के केशवनगर फैजुल्लागंज में किराए पर कमरा देखने गई दो बहनों से ब्रोकर के साथियों ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप बेबुनियाद निकला। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान पीड़िता और आरोपी दोनों के मोबाइल लोकेशन घटना स्थल पर नहीं मिला है। दोनों पक्षों में जमीन का विवाद चल रहा है। इसी कारण शिकायत की गई थी।

मूलरूप से रायबरेली की जनपद की 20 साल की युवती परिवार के साथ इंदिरानगर में पांच वर्षों से किराए के मकान में रहती है। युवती ने मड़ियांव थाने में तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि मकान मालिक ने कमरा खाली करने के लिए कहा। 9 जनवरी को 14 साल की छोटी बहन के साथ अलीगंज कपूरथला स्थित ब्रोकर के कार्यालय गई। 

यह भी पढ़े - एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत

ब्रोकर ने अपने चालक के साथ केशवनगर फैजुल्लागंज में किराये का कमरा दिखाने के लिए भेजा। आरोप है कि वहां पहले से ही पांच लोग मौजूद थे। किराए दिखाने के बहाने ब्रोकर के साथियों ने दो बहनों को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेसुध होने पर दोनों के साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर पीड़िता विरोध करने लगी तब आरोपियों ने उन्हें धमकाया। 

पीड़िता ने बताया कि गत 12 जनवरी को उसने मड़ियांव थाने में लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने आलाधिकारियों समेत राज्य महिला आयोग, मुख्यमंत्री एवं गृह सचिव से मदद की गुहार लगाई है।

 प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर दी। जिसकी जांच की गई। घटना स्थल पर पीड़िता, उसकी बहन और आरोपियों के लोकेशन नहीं मिले। मौके पर पूछताछ भी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जांच में सामने आया कि जमीन के पुराने विवाद में यह शिकायत की गई है। इस मामले में जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है।

 

खबरें और भी हैं

Latest News

Chhath Puja News: पीलीभीत में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की छठी मइया की आराधना Chhath Puja News: पीलीभीत में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की छठी मइया की आराधना
पीलीभीत: लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को पीलीभीत में श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास...
Ballia News: दरोगा संदीप प्रजापति आत्महत्या मामले में युवती गिरफ्तार, पत्नी की तहरीर पर पुलिस की कार्रवाई
Ballia News: ट्रेन की चपेट में आने से चितबड़ागांव थाने के 28 वर्षीय एसआई संदीप कुमार प्रजापति की मौत
Ballia Road Accident News: नगरा में पेड़ से टकराई कार, आईआईएम के असिस्टेंट मैनेजर समेत चार दोस्तों की मौत
छठ पर्व पर जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी और आर्थिक सहायता, राजगृहि यादव व दीवान यादव की पहल की सराहना
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.