बलिया में पीएमश्री विद्यालयों की जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता, नरहीं नंबर एक बना ओवरऑल चैंपियन

बलिया। पीएमश्री विद्यालयों की जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय नरहीं नंबर एक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। मंगलवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के 26 पीएमश्री विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य कोषाधिकारी आनंद दूबे और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उद्घाटन समारोह में प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि आनंद दूबे ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए, जबकि क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

यह भी पढ़े - सुखपुरा फुटबॉल टूर्नामेंट: पेनल्टी शूटआउट में झारखंड को हराकर पडरौना ने जीता खिताब

जनपदीय प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल और खो-खो सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। ओवरऑल चैंपियनशिप में 49 अंकों के साथ प्राथमिक विद्यालय नरहीं नंबर एक ने पहला स्थान हासिल किया। 33 अंकों के साथ कंपोजिट विद्यालय खोरीपाकड़ दूसरे और 30 अंकों के साथ कंपोजिट विद्यालय शेरवा कलां तीसरे स्थान पर रहा।

एथलेटिक्स के तहत प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में खोरीपाकड़ की सपना प्रथम, श्रीनगर की साक्षी द्वितीय और डिहवा की सपना तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में नरहीं की अंकिता राजभर ने प्रथम, शेरवा कलां की वंदना ने द्वितीय और खोरीपाकड़ की सपना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्राथमिक बालिका कबड्डी के फाइनल मुकाबले में नरहीं नंबर एक की टीम ने डिहवा को रोमांचक मुकाबले में पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक नीरज राय, नीतू सिंह, सपना चौधरी, कनक चक्रधर, भावानंद शर्मा, मोहम्मद खुर्शीद, अनूप राय, अनामिका सिंह, एकता तिवारी, नीतू चौबे, शबाना परवीन, शबनम, मोहम्मद वसीम, अनिल कनौजिया, राजेश अंचल, मोहम्मद शमशाद, विराट कुंवर और राजेश कुमार ने निभाई।

इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, जिला समन्वयक ओमप्रकाश सिंह, सत्येंद्र राय, अम्बरीष तिवारी, विजय कुमार, प्रभाकर राय, डॉ. भवतोष कुमार पाण्डेय, प्रतिमा उपाध्याय, चित्रलेखा सिंह, अभिषेक तिवारी, निरुपमा, ब्रजेश कुमार, रश्मि पांडेय, अनीता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार सिंह और शशि भूषण मिश्र ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने किया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.