Lucknow News: युवक की संदिग्ध हत्या, शव पेड़ से लटकता मिला, सीमेंट कारोबारी पर आरोप

मलिहाबाद,लखनऊ: रहीमाबाद थाना क्षेत्र के मनकौटी गांव में रिंकू (26) का शव रविवार को एक पेड़ से फंदे से लटकता हुआ मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सीमेंट कारोबारी मो. अंबर गाजी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी अनुभव सिंह ने बताया कि लालताखेड़ा जिंदौर गांव निवासी रिंकू का शव मनकौटी गांव के बाहर एक अंजीर के पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों को सुबह खेत की सिंचाई के दौरान शव दिखा, जिसके बाद उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़े - एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत

परिजनों का आरोप है कि रिंकू की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिंकू का शव मफलर के सहारे पेड़ से लटका मिला। रिंकू की मां फूलमती ने सीमेंट कारोबारी मो. अंबर गाजी पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।

लूट का मुकदमा और विवाद की कड़ी

परिजनों के मुताबिक, 28 जनवरी की शाम रिंकू अपने गांव के दो युवकों के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। उसी दौरान कैथुलिया गांव के पास सीमेंट कारोबारी मो. अंबर गाजी से उसका झगड़ा हुआ। इसके बाद कारोबारी ने पुलिस को सूचना देकर रिंकू को गिरफ्तार करवा दिया और उस पर लूट का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। हालांकि, पुलिस ने उसे सीआरपीसी 151 के तहत चालान कर मुचलका भरवाकर रिहा कर दिया था।

परिजनों का कहना है कि इस घटना के बाद से रिंकू परेशान और गुमसुम रहने लगा था।

जान से मारने की धमकी मिली थी

रिंकू की मां फूलमती का दावा है कि सीमेंट कारोबारी मो. अंबर गाजी के अलावा गांव के सुभाष से भी रिंकू का विवाद हुआ था। कुछ दिन पहले सुभाष ने रिंकू को कॉल कर थाने बुलाने का दबाव डाला। जब उसने इनकार किया, तो सुभाष ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

फूलमती का आरोप है कि मो. अंबर गाजी और सुभाष ने मिलकर रिंकू का गला दबाकर हत्या की और शव को फंदे से लटका दिया।

गांव में हत्या की आशंका

ग्रामीणों का कहना है कि हत्या के बाद शव को फांसी पर लटकाया गया। रिंकू के पैर जमीन से छू रहे थे, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.