- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- Lucknow News: इंडिकेटर टूटने पर सिपाही ने व्यापारी को पीटा, धमकाकर वसूले 5 हजार रुपये
Lucknow News: इंडिकेटर टूटने पर सिपाही ने व्यापारी को पीटा, धमकाकर वसूले 5 हजार रुपये
लखनऊः मोहनलालगंज के हरिकंशगढ़ी चौकी में तैनात सिपाही पीके पासवान ने बाइक का इंडिकेटर टूटने पर एक सीमेंट व्यापारी को पीट दिया और रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की धमकी देकर 5 हजार रुपये वसूल लिए। पीड़ित व्यापारी ने घटना की शिकायत डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल से की, जिसके बाद आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया।
सिपाही को गिरता देख शोभित ने कार रोककर मदद करने की कोशिश की, लेकिन सिपाही ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब शोभित ने गाली देने से मना किया, तो सिपाही ने उन्हें पीट दिया।
धमकी देकर पैसे वसूले
इसके बाद सिपाही ने समझौते के नाम पर 5 हजार रुपये मांगे। जब शोभित ने नकद पैसे नहीं होने की बात कही, तो सिपाही ने ऑनलाइन ट्रांसफर करने का दबाव बनाया।
सिपाही के कहने पर शोभित ने हरिकंशगढ़ी के पास दुकान चलाने वाले अविनाश यादव के खाते में 5 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद सिपाही ने धमकी दी कि अगर शिकायत की तो रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा।
शिकायत के बाद कार्रवाई
घटना के बाद शोभित ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई और फिर डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल से सिपाही की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सिपाही पीके पासवान को लाइन हाजिर कर दिया गया।
