Lucknow News: प्रेमिका को चलती कार में पीटने का मामला दर्ज

लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में एक युवक द्वारा अपनी प्रेमिका के साथ मारपीट और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पहले प्रेमिका को कार में घुमाने के बहाने बुलाया और फिर चलती कार में उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उसने अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता, जो मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली है, 2024 से चिनहट के गोविंद विहार कॉलोनी में रह रही है। उसके अनुसार, आरोपी आदर्श यादव के साथ उसकी कई वर्षों से दोस्ती थी और दोनों जुलाई 2024 से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। सोमवार रात आदर्श ने उसे विनीत खंड स्थित मेगा मार्ट के पास बुलाया, जहां पैसों के बारे में बात करने की बात कही गई थी।

यह भी पढ़े - लोक कला और संस्कृति का संरक्षण सभी की जिम्मेदारी : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आदर्श ने उसे कार में बैठाया और फोनिक्स मॉल के पीछे वाली सड़क पर ले गया। इस दौरान उसने कार में ही पीड़िता के साथ मारपीट की और अश्लील हरकत करते हुए वीडियो भी बना लिया। आदर्श ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया, तो वह यह वीडियो और पहले के वीडियो वायरल कर देगा।

इसके बाद आरोपी ने उसे विराट चौराहे पर गाड़ी से उतार दिया और चुप रहने के लिए जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह पीड़िता अपनी बहन के घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। बहन ने हिम्मत दिलाई, जिसके बाद पीड़िता ने गोमतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

गोमतीनगर पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है, और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.