बलिया में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बलिया : गड़वार थाना पुलिस ने 10वीं की छात्रा से गैंगरेप में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीन आरोपी अब भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। बता दें कि गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली करीब 15 वर्षीय किशोरी 15 फरवरी की देर शाम खेत में शौच के लिए गयी थी।

वहां आरोपियों ने उसे पकड़कर सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में चार नामजद समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचनात्मक प्रक्रिया में जुटी है। इस बीच, शुक्रवार को गड़वार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े - बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर ने बताया कि पुलिस टीम ने दुष्कर्म, पाक्सो व एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त गड़वार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर कारी निवासी राजू यादव व रोशन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। पुलिस टीम में एसआई नीरज कुमार व कांस्टेबल इमरान थे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.