लखनऊ: बेटे का शव देखते ही बहू से सास बोली हमारा-तुम्हारा रिश्ता खत्म, पीड़िता ने किया शिकायत

लखनऊ: सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव मिलते ही मृतक की मां ने बहू से कहा कि मेरा बेटा मर गया,इसके साथ ही हमारा-तुम्हारा रिश्ता भी खत्म। यहां से जहां चाहे चली जाना मगर घर मत आना क्योंकि अब वहां तुम्हारा कोई नहीं है। पति के शव के अंतिम दर्शन से पहले ही पोस्टमार्टम घर के बाहर सास का ये फरमान सुनते ही गोद में 18 दिन की बेटी के साथ बैठी बहू बेसुध हो गई। वहीं, पास में इन सब बातों से अनजान छह साल की दूसरी बेटी मां की साड़ी का पल्लू खींचकर उसे होश में लाने का प्रयास में जुट गई।

बता दें कि रविवार रात बुद्धेश्वर चौराहे पर ओवर ब्रिज के नीचे किसी अज्ञात वाहन ने चौपटिया के कटरा बिजन बेग निवासी पुनीत (34) को रौंद दिया। हादसे में घटनास्थल पर ही पुनीत की मौत हो गई। सोमवार की दोपहर शव की शिनाख्त के लिए पारा थाने की पुलिस ने परिजनों को पोस्टमार्टम हाउस बुलाया। इस दौरान मृतक की पत्नी दीपाली बेटी प्राची (6 साल) और नवजात बच्ची (18 दिन) के साथ पहुंची थी । इसके अलावा पुनीत की मां विमला भी बेटे का शव लेने पहुंची थी।

यह भी पढ़े - Ballia News: शादी से पहले युवती प्रेमी संग हुई गायब, 10 फरवरी को होनी थी शादी

पुनीत पिकअप चलाता था। उसकी पत्नी दीपाली का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसके पति के मकान को हड़पना चाहते हैं। जिस वजह से वह उसे परेशान कर रहे हैं। इसके बाद पीड़िता ने सआदतगंज कोतवाली में लिखित शिकायत देते हुए बेटियों को हक दिलाए जाने की मांग करते हुए मदद की गुहार लगाई।

पीड़िता का कहना है कि 18 दिन की बेटी काे पीलिया है। जिसका इलाज कराना है और छह साल की बेटी को स्कूल भी भेजना है। वह समझ नहीं पा रही थी कि आगे की जिंदगी वह किसके सहारे चलाएगी। वहीं, प्रभारी निरीक्षक अंजनी मिश्र ने बताया कि महिला की सास को समझाया गया है। लेकिन बात अभी बनी नहीं है।

खबरें और भी हैं

Latest News

प्रधानों और कोटेदारों के साथ बलिया डीएम की बड़ी बैठक, इन बिंदुओं पर दिए सख्त निर्देश प्रधानों और कोटेदारों के साथ बलिया डीएम की बड़ी बैठक, इन बिंदुओं पर दिए सख्त निर्देश
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना...
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर बलिया में तीन प्रमुख कार्यक्रमों की तैयारी तेज
मिर्जापुर में डबल मर्डर से सनसनी: युवक ने सौतेली मां और भाई की हत्या की, शव ठिकाने लगाते वक्त गिरफ्तार
गौतम बुद्ध नगर न्यूज : महिला हत्या कांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद
Makar Sankranti 2026 : कानपुर में गंगा घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियां तेज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.