लखनऊ: जाम लगने पर रोडवेज के एमडी व डीसीपी ट्रैफिक को हाईकोर्ट ने किया तलब

लखनऊ: हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने गोमती नगर स्थित कोर्ट परिसर के आसपास लगने वाले जाम के कारण अधिवक्ताओं और आम वादकारियों को आ रही समस्या को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर संज्ञान लेते हुए, राज्य परिवहन निगम के एमडी व डीएसपी ट्रैफिक को तलब किया है। न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 नवंबर की तिथि नियत करते हुए, दोनों अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से हाजिर रहने का आदेश दिया है।

न्यायालय ने यह भी आदेश दिया है कि इस दौरान जिम्मेदार अधिकारी हाईकोर्ट के से लगे हुए मार्गों पर ट्रैफिक के सुचारू रूप से संचालन के लिए उचित व्यवस्था कर ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाना सुनिश्चित करें। यह आदेश न्यायमूर्ति एआर मसूदी व न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला की खंडपीठ ने अवध बार एसोसिएशन की ओर से वर्ष 2017 में दाखिल एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान पारित किया। 

यह भी पढ़े - UP IPS Transfer: 9 IPS अफसरों के तबादले, मेरठ से संभल और गोंडा तक बदले पुलिस कप्तान

एसोसिएशन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता एचजीएस परिहार व अधिवक्ता सुनील चौधरी का कहना था कि इन दिनों हाईकोर्ट वाले सर्विस लेन में ऑफिस टाइम व पीक ऑवर में भी भारी वाहनों को आने जाने दिया जा रहा है जिसके कारण दिन भर जाम की भारी का समस्या का सामना करना पड़ता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’ शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’
मुंबई, अगस्त 2026: शेमारूमी अपनी नई हिंदी थ्रिलर सीरीज़ ‘मिसिंग महिला’ के प्रीमियर के लिए तैयार है। मित्र गढ़वी और...
‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.