पाकिस्तान: 70 वर्षीय हकीम बाबर ने 22 साल की युवती से किया निकाह, वीडियो वायरल

रावलपिंडी। पाकिस्तान के रावलपिंडी से उम्र के बड़े अंतर वाली एक शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 70 वर्षीय हकीम बाबर ने 22 साल की युवती से निकाह किया है। शादी से जुड़े वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद यह मामला इंटरनेट पर बहस और ट्रोलिंग का केंद्र बन गया है।

यह निकाह रावलपिंडी के चकलना स्कीम-III इलाके में हुआ। वायरल वीडियो में सफेद दाढ़ी वाले हकीम बाबर सोफे पर बैठे दिख रहे हैं, जबकि उनके पास लाल जोड़े में उनकी युवा पत्नी नजर आ रही हैं। उम्र का अंतर 48 साल होने के कारण लोग इस रिश्ते को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ट्रोलिंग के बीच हकीम बाबर ने पाकिस्तानी मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह रिश्ता ‘लव कम अरेंज मैरिज’ है। उन्होंने बताया कि दोनों की आपसी सहमति से निकाह हुआ है। बाबर ने आलोचकों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया, बल्कि निकाह कर जिम्मेदारी निभाई है।

वहीं उनकी पत्नी ने भी इस रिश्ते का समर्थन करते हुए कहा कि अगर प्यार सच्चा हो, तो उम्र मायने नहीं रखती। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जोड़ा ईद के बाद सऊदी अरब जाने और फिर नीदरलैंड्स में हनीमून मनाने की योजना बना रहा है।

फिलहाल यह अनोखी शादी सोशल मीडिया पर चर्चा, बहस और मीम्स का विषय बनी हुई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.