आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने लॉन्च किया ‘डिविडेंड लीडर्स 50 इंडेक्स फंड’

स्थिरता और दीर्घकालिक धन सृजन पर केंद्रित नया यूलिप फंड

आगरा, फरवरी 2026: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने अपने यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए डिविडेंड लीडर्स 50 इंडेक्स फंड लॉन्च किया है। यह फंड उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो स्थिरता के साथ दीर्घकालिक स्तर पर धन सृजन करना चाहते हैं और लगातार लाभांश (डिविडेंड) देने वाली मजबूत कंपनियों में निवेश के इच्छुक हैं।

यह नया फंड बीएसई 500 डिविडेंड लीडर्स 50 इंडेक्स को ट्रैक करता है, जिसमें बीएसई 500 में शामिल ऐसी 50 कंपनियों को चुना गया है, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में लगातार डिविडेंड भुगतान किया है। इंडेक्स का सालाना आधार पर पुनर्संतुलन किया जाता है, जिससे पोर्टफोलियो की गुणवत्ता और अनुशासन बनाए रखा जा सके।

यह भी पढ़े - सुहागरात से पहले दुल्हन ने रखी 90 लाख की शर्त, आगरा में मामला पहुंचा थाने

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मुख्य निवेश अधिकारी मनीष कुमार ने कहा,

“डिविडेंड लीडर्स 50 इंडेक्स फंड ग्राहकों को इक्विटी बाजार में भागीदारी का एक पारदर्शी और अनुशासित माध्यम प्रदान करता है। यह फंड लगातार डिविडेंड देने वाली वित्तीय रूप से मजबूत कंपनियों पर केंद्रित है, जिससे निवेशकों को दीर्घकाल में स्थिर रिटर्न की संभावना मिलती है।”

उन्होंने बताया कि फंड की रणनीति चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित है—

लगातार डिविडेंड भुगतान करने वाली कंपनियों का चयन

मजबूत वित्तीय स्थिति और स्थिर नकदी प्रवाह पर जोर

विभिन्न सेक्टरों में विविधीकरण

नियम-आधारित, पारदर्शी और अनुशासित निवेश प्रक्रिया के तहत नियमित समीक्षा और पुनर्संतुलन

फंड के प्रदर्शन के बारे में बताते हुए कंपनी ने कहा कि इंडेक्स ने 30 जनवरी 2026 तक ऐतिहासिक रूप से तीन वर्षों में 33.63 प्रतिशत, पाँच वर्षों में 30.96 प्रतिशत और 10 वर्षों में 20.40 प्रतिशत का वार्षिक कुल रिटर्न दिया है, जो दीर्घकालिक निवेश के लिए इस रणनीति की क्षमता को दर्शाता है। हालांकि, नियामकीय कारणों से इंडेक्स के वेटेज के अनुरूप निवेश में सीमाएं आ सकती हैं, जिससे ट्रैकिंग एरर संभव है।

यह फंड एक निष्क्रिय (पैसिव) निवेश दृष्टिकोण अपनाता है और सक्रिय स्टॉक चयन के बजाय इंडेक्स में शामिल शेयरों के प्रदर्शन को ट्रैक करता है।

डिविडेंड लीडर्स 50 इंडेक्स फंड आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के प्रमुख यूलिप उत्पादों—

आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर एश्योर,

आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड एश्योर,

आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस (SIP+)

सहित अन्य यूलिप योजनाओं के तहत उपलब्ध है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.