लखनऊ : केजीएमयू के चार हजार कर्मचारियों को अभी तक नहीं मिला वेतन

लखनऊ: किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में करीब 4000 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिल पाया है। यह पहला महीना नहीं है जब आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वेतन मिलने में देर हुई हो। यह समस्या बीते तीन महीने से आउटसोर्सिंग कर्मचारी झेल रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बीते तीन महीने से कर्मचारियों को वेतन 15 से 25 तारीख के बीच मे मिल रहा है, लेकिन अक्टूबर महीने में त्योहारों की शुरूआत होने से कर्मचारियों को जल्द वेतन मिलने की उम्मीद थी। उस पर भी पानी फिरता नजर आ रहा है। समय पर वेतन न मिलने से परेशान आउटसोर्स कर्मचारियों ने सोमवार को प्रशासनिक भवन पर इक्कठा होने का मन बनाया है। हालांकि अवकाश का दिन होने की बात सामने आने के बाद अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़े - Ballia News : जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य कर पुत्रों ने मनाई पिता की पुण्यतिथि

नाम न छापने की शर्त पर आउटसोर्स कर्मचारियों ने बताया कि मिश्रा सिक्योरटी, एक्सईएम (xem)कंपनी ओर अरूणोदय कंपनी के तहत काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिल पाया है। जबकि दूसरी कंपनी के तहत काम करने वाले करीब 2 हजार कर्मचारियों को समय पर वेतन दिया गया है। कर्मचारियों ने कहा उनके साथ दो तरह का व्यवहार हो रहा है। इससे पहले महीने की सात तारीख तक पैसा आ जाया करता है, लेकिन बीते तीन महीने से वेतन देर से मिलने की दिक्कत आ रही है। इस मामले में आउटसोर्सिंग कंपनी एक्सईएम (xem) के संचालक से बात करने की कोशिश की गई। जिससे समस्या का असल कारण जाना जा सके, लेकिन बात नहीं हो पाई।

बता दें कि जिन कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिला है, उनमें नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत कई कर्मचारी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.