मरीज की मौत पर भड़के तीमारदारों ने डॉक्टर को पीटा

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर स्थित एक अस्पताल में पूर्व केजीएमयू के प्रोफेसर डॉक्टर रवि देव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाले मरीज की मौत पर तीमारदार भड़क गए और जमकर हंगामा काटा। पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पहले तो बवाल काटा

गोमतीनगर विस्तार में इग्निस हॉस्पिटल है। अस्पताल में एक मरीज भर्ती था। देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस पर मृतक मरीज के तीमारदारों (परिजनों) ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पहले तो बवाल काटा ​और फिर डॉक्टर और अस्पताल स्टॉफ के साथ मारपीट शुरू कर दी। मरीज की मौत से गुस्साएं परिजनों ने इस दौरान केजीएमयू के पूर्व प्रोफेसर डॉ. रवि देव से भी बदसलूकी और पिटाई कर दी।

यह भी पढ़े - यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा

यह हरकत अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद

तीमारदारों की यह हरकत अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वीडियो में आधा दर्जन से अधिक लोग डॉ. रवि के साथ मारपीट करते दिखे। इस बीच सूचना पर गोमतीनगर थाना पुलिस पहुंची। लेकिन तब तक मारपीट करने वाले तीमारदारी शामिल लोग भाग निकले। हालांकि पुलिस ने अन्य परिजनों से पूछताछ करते हुए मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। गोमतीनगर थाना पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटैज में मारपीट करने वालों की पहचान करते हुए कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’ शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’
मुंबई, अगस्त 2026: शेमारूमी अपनी नई हिंदी थ्रिलर सीरीज़ ‘मिसिंग महिला’ के प्रीमियर के लिए तैयार है। मित्र गढ़वी और...
‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.