CM Yogi Visit : देवरिया और गोरखपुर में विकास परियोजनाओं की सौगात, बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पूर्वांचल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह देवरिया और गोरखपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वहीं, बलिया में बाढ़ और कटान प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बांसडीह, बैरिया और सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की जाएगी।

यह भी पढ़े - यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा

देवरिया में 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया के सलेमपुर और भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्रों में करीब 305 करोड़ रुपये की 80 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और सहायता राशि भी वितरित की जाएगी।

गोरखपुर में 170 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

गोरखपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बशारतपुर स्थित कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही शहर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी नगर निगम की 140 और गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की 30 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।

इन 170 परियोजनाओं की कुल लागत करीब 130.73 करोड़ रुपये बताई गई है।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर संबंधित विभागों ने कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण और राहत सामग्री वितरण को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सुलतानपुर : युवक को गोली मारकर किया घायल, एक नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा सुलतानपुर : युवक को गोली मारकर किया घायल, एक नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
सुलतानपुर : मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हा गांव में शुक्रवार देर रात एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से...
CM Yogi Visit : देवरिया और गोरखपुर में विकास परियोजनाओं की सौगात, बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण
Ballia News : CM योगी के कार्यक्रम को लेकर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट, इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
Ballia News : ब्यूटी पार्लर संचालिका पूनम गुप्ता की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप
Ballia News : AI से युवती की अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया प्रसारित, मंगेतर के नाम से बनाई फर्जी Instagram ID
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.