Ballia News : CM योगी के कार्यक्रम को लेकर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट, इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

बलिया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार, 29 अगस्त को सहतवार के गलाफरपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। सुरक्षा और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। यह व्यवस्था सुबह 9 बजे से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

इन स्थानों पर भारी वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित

यह भी पढ़े - Ballia News : भीमपुरा पुलिस ने मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय चोरों को दबोचा, एक के पैर में लगी गोली

सुखपुरा चौराहा :

सिकंदरपुर और गड़वार की ओर से सुखपुरा, बांसडीह कचहरी होते हुए बैरिया जाने वाले भारी वाहनों को सुखपुरा चौराहे पर रोका जाएगा। सुखपुरा से बांसडीह कचहरी होकर बैरिया की ओर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

चिरैया मोड़, थाना बैरिया :

बैरिया की ओर से रेवती, सहतवार और बांसडीह जाने वाले सभी भारी वाहनों का आवागमन चिरैया मोड़ से प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों को आवागमन की अनुमति रहेगी।

बांसडीह तिराहा, थाना बांसडीह कोतवाली :

बांसडीह कोतवाली तिराहा से सहतवार स्थित कार्यक्रम स्थल की ओर कार्यक्रम में जाने वाले वाहनों को छोड़कर अन्य सभी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

बांसडीह रोड स्टेशन तिराहा, थाना बांसडीह रोड :

बांसडीह रोड स्टेशन तिराहा से सहतवार कार्यक्रम स्थल की ओर कार्यक्रम में जाने वाले वाहनों के अतिरिक्त सभी भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।

हल्दी बाजार बद्री सिंह चौराहा, थाना हल्दी :

हल्दी बाजार बद्री सिंह चौराहा से सहतवार कार्यक्रम स्थल की ओर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने वाले वाहनों को छोड़कर अन्य सभी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन ने वाहन चालकों से रूट डायवर्जन का पालन करने और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है, ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

सुलतानपुर : युवक को गोली मारकर किया घायल, एक नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा सुलतानपुर : युवक को गोली मारकर किया घायल, एक नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
सुलतानपुर : मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हा गांव में शुक्रवार देर रात एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से...
CM Yogi Visit : देवरिया और गोरखपुर में विकास परियोजनाओं की सौगात, बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण
Ballia News : CM योगी के कार्यक्रम को लेकर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट, इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
Ballia News : ब्यूटी पार्लर संचालिका पूनम गुप्ता की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप
Ballia News : AI से युवती की अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया प्रसारित, मंगेतर के नाम से बनाई फर्जी Instagram ID
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.