- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- सुल्तानपुर
- सुलतानपुर : युवक को गोली मारकर किया घायल, एक नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
सुलतानपुर : युवक को गोली मारकर किया घायल, एक नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
सुलतानपुर : मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हा गांव में शुक्रवार देर रात एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने एक नामजद आरोपी समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीन लोगों ने पहुंचकर मारी गोली
गोली लगने से विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
पुरानी रंजिश की बात सामने आई
पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिवम सिंह को नामजद करते हुए दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह को सौंपी गई है।
पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। हालांकि, गोलीकांड की वास्तविक वजह विवेचना पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
