- Hindi News
- मनोरंजन
- “इतनी महत्वाकांक्षा और भव्यता वाले किरदार को निभाना मेरे लिए बेहद रोमांचक अनुभव रहा”: आभास मेहता, ‘ह...
“इतनी महत्वाकांक्षा और भव्यता वाले किरदार को निभाना मेरे लिए बेहद रोमांचक अनुभव रहा”: आभास मेहता, ‘हस्तिनापुर के वीर’, सोनी सब
जरासंध की भूमिका निभाने के अनुभव पर आभास मेहता ने की खास बातचीत
मुंबई, अगस्त 2026: सोनी सब का पौराणिक शो ‘हस्तिनापुर के वीर’ दर्शकों को महाभारत के उस दौर की गहराइयों में ले जा रहा है, जहाँ सत्ता, महत्वाकांक्षा, रणनीति और गठबंधन आने वाले महायुद्ध की नींव तैयार कर रहे हैं। इसी कहानी में अब एक नया और शक्तिशाली अध्याय जुड़ने जा रहा है। अभिनेता आभास मेहता शो में मगध के पराक्रमी राजा जरासंध की भूमिका में नजर आएंगे।
हस्तिनापुर को कमजोर करने के लिए जरासंध किस तरह की रणनीति अपनाएगा और धृतराष्ट्र (संदीप मोहन) को अपने प्रभाव में लेने के लिए कौन-सी चाल चलेगा, यह आने वाले एपिसोड्स में देखना दिलचस्प होगा।
जरासंध के किरदार को लेकर आभास मेहता ने कहा,
“जरासंध एक बेहद दिलचस्प किरदार है, क्योंकि उसकी महत्वाकांक्षा सिर्फ युद्ध जीतने तक सीमित नहीं है। वह शक्ति, रणनीति और अपने साम्राज्य का विस्तार करने की इच्छा से प्रेरित है। वह हमेशा बड़े परिदृश्य को ध्यान में रखकर आगे बढ़ता है और अपनी शक्ति को बढ़ाने के नए रास्ते तलाशता है।”
उन्होंने आगे कहा, “जरासंध जानता है कि हस्तिनापुर पर सीधे हमला करना उसके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि वहां भीष्म पितामह जैसे महान योद्धा मौजूद हैं। इसलिए वह अपनी ताकत के साथ-साथ अपने दिमाग का इस्तेमाल करता है और हर कदम सोच-समझकर उठाता है। वह धैर्यवान, रणनीतिक और सही मौके का इंतजार करने वाला शासक है। इतनी महत्वाकांक्षा और भव्यता वाले किरदार को निभाना मेरे लिए बेहद रोमांचक अनुभव रहा है।”
जरासंध की एंट्री के साथ ‘हस्तिनापुर के वीर’ की कहानी में सत्ता और रणनीति का एक नया अध्याय जुड़ने वाला है। दर्शकों के लिए यह देखना खास होगा कि उसकी योजनाएं हस्तिनापुर और उसके प्रमुख किरदारों के भविष्य को किस तरह प्रभावित करती हैं।
देखना न भूलें ‘हस्तिनापुर के वीर’, सोमवार से शनिवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।
