- Hindi News
- मनोरंजन
- “नितिन बहुत अच्छे कुक हैं, इसलिए मैं हमेशा उनसे कहती हूँ कि जब भी कुछ पकाएँ, मेरे लिए भी लेकर आएँ”:
“नितिन बहुत अच्छे कुक हैं, इसलिए मैं हमेशा उनसे कहती हूँ कि जब भी कुछ पकाएँ, मेरे लिए भी लेकर आएँ”: मुस्कान बामने, ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’
मुंबई, अगस्त 2026: सोनी सब का लोकप्रिय शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ अपने भावनात्मक रिश्तों, बदलती परिस्थितियों और दिलचस्प कहानी के जरिए दर्शकों को लगातार जोड़े हुए है। शो में जहाँ शानाया और चिराग का रिश्ता अक्सर तनाव और टकराव से गुजरता दिखाई देता है, वहीं पर्दे के पीछे मुस्कान बामने और नितिन बाबू की बॉन्डिंग काफी दोस्ताना और मस्तीभरी है।
नितिन बाबू अपनी कुकिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में मुस्कान की उनसे एक खास फरमाइश रहती है कि जब भी वह कुछ पकाएँ, तो उनके लिए भी जरूर लेकर आएँ।
अपने बॉन्ड के बारे में बात करते हुए नितिन बाबू ने कहा, “ऑन-स्क्रीन मुस्कान और मैं ज्यादातर समय आमने-सामने नजर आते हैं, लेकिन ऑफ-स्क्रीन हमारी इक्वेशन बिल्कुल अलग है। हम अक्सर साथ खाना खाते हैं, स्कूल और कॉलेज के दिनों की बातें करते हैं और पुरानी यादों से जुड़ी कहानियां साझा करते हैं। एक-दूसरे को चिढ़ाने और मजाक करने का सिलसिला भी चलता रहता है। शॉट्स के बीच हमेशा कुछ न कुछ मजेदार होता रहता है। मुझे उनकी यह बात बहुत पसंद है कि वह सेट पर सहजता के साथ गर्मजोशी, प्रोफेशनलिज्म और पॉजिटिविटी लेकर आती हैं। हम ऑन-स्क्रीन कितनी भी तीखी बहस करें, कुछ ही मिनटों बाद किसी भी रैंडम टॉपिक पर बात करते हुए साथ हंस सकते हैं। एक को-एक्टर के तौर पर मैं उनके व्यक्तित्व और हमारे बीच बने इस कम्फर्ट की बहुत सराहना करता हूं।”
वहीं, मुस्कान बामने ने कहा, “नितिन उन लोगों में से हैं, जिनके साथ काम करना बेहद सहज और मजेदार है। हम साथ में खूब एंजॉय करते हैं। वह बहुत अच्छे कुक भी हैं, इसलिए मैं हमेशा उनसे कहती हूं कि जब भी वह कुछ पकाएं, मेरे लिए भी लेकर आएं। इसके अलावा, हम हर तरह की बातें करते हैं, खाना शेयर करते हैं और लगातार एक-दूसरे की टांग खींचते रहते हैं। हमारे सीन कई बार काफी इंटेंस होते हैं, इसलिए यह अच्छा लगता है कि कोई ऐसा हो, जिसके साथ सीन खत्म होते ही हंसकर रिलैक्स किया जा सके। मुझे लगता है कि इसी सहजता ने समय के साथ हमारे बॉन्ड को और भी मजेदार बना दिया है।”
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में शानाया और चिराग की ऑन-स्क्रीन नोकझोंक के बीच कलाकारों की यह ऑफ-स्क्रीन दोस्ती सेट के माहौल को भी खुशनुमा बनाए रखती है।
देखना न भूलें ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।
