Ballia News : ब्यूटी पार्लर संचालिका पूनम गुप्ता की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप

बलिया : मनियर कस्बा निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका पूनम गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि पूनम गुप्ता का पति बृजेश गुप्ता से लंबे समय से विवाद चल रहा था और दोनों के बीच तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन था। पति से अलग रहने के बाद पूनम मनियर कस्बे में किराए के मकान में रह रही थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहम्मद आमिर से उसकी नजदीकियां बढ़ीं।

यह भी पढ़े - बलिया: बकाया पैसे मांगने पर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बुधवार को पूनम की तबीयत अचानक गंभीर हो गई। पति बृजेश उसे मनियर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान पूनम की मौत हो गई।

पिता ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप

मृतका के पिता ने पति बृजेश गुप्ता और कथित प्रेमी मोहम्मद आमिर पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसी मामले में मो. आमीर पुत्र नवसाद, निवासी चान्दूपाकड़ वार्ड नंबर-12, मनियर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक वंशराज सिंह, हेड कांस्टेबल श्यामदुलार यादव और कांस्टेबल अभिषेक दुबे शामिल रहे।

हादसे में बेटे की मौत, बेटी ने की थी आत्महत्या

पूनम की शादी बृजेश गुप्ता से फरवरी 2001 में हुई थी। बृजेश किराने की दुकान चलाते हैं। दंपती के दो बच्चे थे—बेटा राजन और बेटी रूचि। परिवार के अनुसार, करीब छह महीने पहले राजन की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जबकि करीब दो वर्ष पहले बेटी रूचि ने आत्महत्या कर ली थी। दोनों बच्चों की मौत के बाद पूनम मानसिक रूप से काफी टूट गई थी।

मौत से पहले बनाया था वीडियो

पूनम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे उसके परिजनों के अनुसार उसने मौत से पहले बनाया था। वीडियो में वह अपने कथित प्रेमी पर जहर देने और गहने हड़पने का आरोप लगाती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने बृजेश गुप्ता और मोहम्मद आमिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : ब्यूटी पार्लर संचालिका पूनम गुप्ता की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप Ballia News : ब्यूटी पार्लर संचालिका पूनम गुप्ता की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप
बलिया : मनियर कस्बा निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका पूनम गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस...
Ballia News : AI से युवती की अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया प्रसारित, मंगेतर के नाम से बनाई फर्जी Instagram ID
Ballia News : आज बलिया आएंगे CM योगी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण
Ballia News : भीमपुरा पुलिस ने मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय चोरों को दबोचा, एक के पैर में लगी गोली
“इतनी महत्वाकांक्षा और भव्यता वाले किरदार को निभाना मेरे लिए बेहद रोमांचक अनुभव रहा”: आभास मेहता, ‘हस्तिनापुर के वीर’, सोनी सब
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.