- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : धारदार हथियार से हमला कर युवक को किया घायल, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बलिया : धारदार हथियार से हमला कर युवक को किया घायल, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
On
बलिया: बैरिया थाना क्षेत्र के शोभा छपरा गांव में मनबढ़ युवक ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े घायल को आसपास के लोगों ने तत्काल सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यह भी पढ़े - बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहीं, पीड़ित पक्ष की ओर से किशन चौधरी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर बैरिया पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं
बलिया : बिजली के खंभे में उतरा करंट, चपेट में आने से गाय की मौत
By Parakh Khabar
Latest News
28 Aug 2026 10:16:57
बलिया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 29 अगस्त को सहतवार थाना क्षेत्र के पकहां गांव स्थित गलाफरपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
