Ballia News : भीमपुरा पुलिस ने मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय चोरों को दबोचा, एक के पैर में लगी गोली

बलिया : भीमपुरा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गहने साफ करने के बहाने महिलाओं के आभूषण चोरी करने वाले गिरोह के दो अंतरराज्यीय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी के आभूषण, नकदी और बाइक बरामद की है।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 27 अगस्त की रात करीब 11:40 बजे भीमपुरा थाना पुलिस इब्राहिम पट्टी-उधरन मार्ग पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि महिलाओं के गहने साफ करने के बहाने चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य प्रेमरजा गांव के पास मौजूद हैं।

यह भी पढ़े - बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अरविन्द सोनी (42) निवासी पंचवीर, थाना साहेबपुर कमाल, जिला बेगूसराय, बिहार के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी नगरा पहुंचाया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई। वहीं मौके से उसके साथी पंकज सोनी (19) को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गहने साफ करने के बहाने करते थे चोरी

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे गांव-गांव घूमकर महिलाओं के आभूषण और पुराने पीतल के बर्तन साफ करने का झांसा देते थे। इसी दौरान मौका देखकर महिलाओं के गहने चोरी कर लेते थे। दोनों ने 21 और 24 अगस्त को भी गांवों में घूमकर इसी तरह चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने आरोपितों के पास से 315 बोर का तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, पीली धातु के तीन आभूषण, 15,600 रुपये नकद और एक बाइक बरामद की है। बाइक को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और पूर्व की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा, उप निरीक्षक रवि वर्मा व धर्मवीर यादव, हेड कांस्टेबल उमाशंकर पटेल व सुनील कुमार, कांस्टेबल सूरज विश्वकर्मा, सत्येन्द्र यादव, जनार्दन चौधरी, रवि प्रकाश यादव, आकाश कुमार, मनोज कुमार, राणा प्रताप पटेल तथा महिला आरक्षी मधु गुप्ता शामिल रहीं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : ब्यूटी पार्लर संचालिका पूनम गुप्ता की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप Ballia News : ब्यूटी पार्लर संचालिका पूनम गुप्ता की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप
बलिया : मनियर कस्बा निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका पूनम गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस...
Ballia News : AI से युवती की अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया प्रसारित, मंगेतर के नाम से बनाई फर्जी Instagram ID
Ballia News : आज बलिया आएंगे CM योगी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण
Ballia News : भीमपुरा पुलिस ने मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय चोरों को दबोचा, एक के पैर में लगी गोली
“इतनी महत्वाकांक्षा और भव्यता वाले किरदार को निभाना मेरे लिए बेहद रोमांचक अनुभव रहा”: आभास मेहता, ‘हस्तिनापुर के वीर’, सोनी सब
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.