Ballia News : आज बलिया आएंगे CM योगी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

बलिया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार, 29 अगस्त को बलिया के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री बाढ़ और कटान प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद वह बाढ़ राहत शिविर पहुंचकर प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे और उन्हें राहत सामग्री वितरित करेंगे।

12:55 बजे बलिया पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

यह भी पढ़े - बलिया: बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर BEO ने चखा मिड-डे-मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे मझौली तप्पा हवेली, देवरिया स्थित हेलीपैड से राजकीय हेलीकॉप्टर से बलिया के लिए रवाना होंगे। बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद उनका हेलीकॉप्टर दोपहर 12:55 बजे गलाफरपुर स्थित हेलीपैड पर उतरेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे कार से हेलीपैड से रवाना होकर करीब 1:05 बजे बाढ़ राहत शिविर पहुंचेंगे। यहां वह लगभग 30 मिनट तक बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित करेंगे और उनकी समस्याओं की जानकारी लेंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 1:35 बजे कार से हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 1:40 बजे वहां पहुंचेंगे। इसके बाद 1:45 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से बलिया से रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, हेलीपैड और राहत वितरण समेत सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : ब्यूटी पार्लर संचालिका पूनम गुप्ता की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप Ballia News : ब्यूटी पार्लर संचालिका पूनम गुप्ता की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप
बलिया : मनियर कस्बा निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका पूनम गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस...
Ballia News : AI से युवती की अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया प्रसारित, मंगेतर के नाम से बनाई फर्जी Instagram ID
Ballia News : आज बलिया आएंगे CM योगी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण
Ballia News : भीमपुरा पुलिस ने मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय चोरों को दबोचा, एक के पैर में लगी गोली
“इतनी महत्वाकांक्षा और भव्यता वाले किरदार को निभाना मेरे लिए बेहद रोमांचक अनुभव रहा”: आभास मेहता, ‘हस्तिनापुर के वीर’, सोनी सब
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.