Ballia News : AI से युवती की अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया प्रसारित, मंगेतर के नाम से बनाई फर्जी Instagram ID

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में AI और सोशल मीडिया के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने युवती की AI से अश्लील फोटो और वीडियो तैयार कर उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती के मंगेतर के नाम से कथित तौर पर फर्जी Instagram ID बनाकर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड की और अन्य लोगों को चैट के माध्यम से भेजी।

मामले में युवती के मंगेतर की तहरीर पर पुलिस ने बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी छोटू बिन्द के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े - बलिया: बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर BEO ने चखा मिड-डे-मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बताया जा रहा है कि आंबेडकरनगर के अकबरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी शुभम की शादी बांसडीह क्षेत्र के एक गांव की युवती से तय हुई है। दोनों की सगाई भी हो चुकी है। मंगेतर का आरोप है कि छोटू बिन्द पहले Instagram के जरिए युवती से बातचीत करता था। शादी तय होने के बाद युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी।

आरोप है कि इससे नाराज होकर छोटू बिन्द ने युवती को बदनाम करने के लिए AI की मदद से उसकी अश्लील फोटो और वीडियो तैयार कीं। इसके बाद मंगेतर के नाम से फर्जी Instagram अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड करने के साथ ही उसे अन्य लोगों तक चैट के माध्यम से भेजना शुरू कर दिया।

पीड़ित शुभम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि आरोपी युवती और दोनों परिवारों की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की नीयत से इस तरह की गतिविधियां कर रहा है।

पुलिस ने तहरीर और आरोपी द्वारा कथित रूप से इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट, डिजिटल सामग्री और संबंधित मोबाइल नंबरों की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : ब्यूटी पार्लर संचालिका पूनम गुप्ता की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप Ballia News : ब्यूटी पार्लर संचालिका पूनम गुप्ता की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप
बलिया : मनियर कस्बा निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका पूनम गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस...
Ballia News : AI से युवती की अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया प्रसारित, मंगेतर के नाम से बनाई फर्जी Instagram ID
Ballia News : आज बलिया आएंगे CM योगी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण
Ballia News : भीमपुरा पुलिस ने मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय चोरों को दबोचा, एक के पैर में लगी गोली
“इतनी महत्वाकांक्षा और भव्यता वाले किरदार को निभाना मेरे लिए बेहद रोमांचक अनुभव रहा”: आभास मेहता, ‘हस्तिनापुर के वीर’, सोनी सब
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.