ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के आदेश पर हाईकोर्ट में चुनौती, राज्य सरकार से मांगा जवाब

लखनऊ। प्रदेश में पंचायत चुनाव संपन्न होने और नए ग्राम प्रधानों के चुने जाने तक वर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने संबंधी राज्य सरकार के आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में चुनौती दी गई है। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने राज्य सरकार के अधिवक्ता को सरकार से समुचित निर्देश प्राप्त कर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। मामले पर अगली सुनवाई बुधवार को होगी।

यह आदेश न्यायमूर्ति शेखर बी. सराफ और न्यायमूर्ति ए.के. चौधरी की अवकाशकालीन पीठ ने स्थानीय अधिवक्ता ओम प्रकाश प्रजापति द्वारा दायर जनहित याचिका पर पारित किया।

यह भी पढ़े - लोक कला और संस्कृति का संरक्षण सभी की जिम्मेदारी : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

याचिका में राज्य सरकार के 25 मई को जारी उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसके तहत वर्तमान ग्राम प्रधानों को पंचायत चुनाव होने तक प्रशासक नियुक्त किया गया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम की धारा-12 के अनुसार ग्राम प्रधानों का कार्यकाल शपथ ग्रहण की तिथि से केवल पांच वर्ष का होता है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि सरकार ने समय पर पंचायत चुनाव नहीं कराए और इसके बजाय मौजूदा प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त कर उनके कार्यकाल को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया है, जो कानून के विपरीत है।

जनहित याचिका में यह भी मांग की गई है कि यदि किसी कारणवश पंचायत चुनाव समय पर नहीं हो पा रहे हैं तो पूर्व व्यवस्था के अनुसार एडीओ पंचायत या किसी अन्य सक्षम अधिकारी को प्रशासक नियुक्त किया जाए, न कि कार्यकाल पूरा कर चुके ग्राम प्रधानों को।

अब इस मामले में हाईकोर्ट के समक्ष राज्य सरकार अपना पक्ष रखेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.