उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसा: मौरंग लदे डंपर ने बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों को रौंदा, मौत

उन्नाव। जिले के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसा गोकुलपुर मोड़ के पास उस समय हुआ, जब मौरंग से लदे एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, अचलगंज थाना क्षेत्र के बेहटा-नथई गांव निवासी अभय प्रताप सिंह (30) अपने 13 वर्षीय मौसेरे भाई सूर्यांश के साथ बाइक से पुरवा के दलीगढ़ी मोहल्ला स्थित एक वैद्य के यहां पीलिया की दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान अचलगंज मार्ग पर गोकुलपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार मौरंग लदे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर गए और अनियंत्रित डंपर उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

डी.के. शिवकुमार के शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी, बेंगलुरु में सुरक्षा और ट्रैफिक के विशेष इंतजाम डी.के. शिवकुमार के शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी, बेंगलुरु में सुरक्षा और ट्रैफिक के विशेष इंतजाम
बेंगलुरु। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बेंगलुरु में व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन...
कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी के जनता दरबार में पहुंचा दिव्यांग दंपति, मदद का मिला आश्वासन
बांका में सर्वे अमीन 8,500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की कार्रवाई
प्रयागराज में आरसेटी दे रहा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर, निशुल्क प्रशिक्षण से बढ़ रही रोजगार की राह
रक्षा तकनीक में उत्कृष्ट योगदान के लिए टीकमगढ़ के प्रखर विश्वकर्मा को 'नेशनल प्रेस्टीज अवार्ड 2026' से नवाजा गया
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.