जनगणना-2027 के प्रथम चरण की गणना शुरू, डीएम आवास से हुई प्रक्रिया की शुरुआत

बलिया। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य जनपद बलिया सहित पूरे उत्तर प्रदेश में तेजी से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) एवं जिला जनगणना अधिकारी अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद के मकान सूचीकरण ब्लॉक (एचएलबी) संख्या-109 में जनगणना कार्य संपन्न कराया गया।

इस दौरान प्रगणक दीपक कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी आवास को जनगणना भवन क्रमांक-16 आवंटित करते हुए गणना की प्रक्रिया पूरी की। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने स्व-गणना आईडी उपलब्ध कराई, जिसके बाद प्रगणक ने उक्त आईडी को एचएलओ ऐप में दर्ज किया। इसके साथ ही मात्र दो मिनट में जनगणना-2027 के प्रथम चरण की कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी हो गई।

यह भी पढ़े - भव्य कलशयात्रा के साथ श्री शिवशक्ति महायज्ञ का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा बड़सरी गांव

कार्य पूर्ण होने पर जिलाधिकारी ने प्रगणक दीपक कुमार गुप्ता को मिष्ठान खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहयोग करें तथा सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना का कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

जिलाधिकारी ने सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से निर्धारित समयावधि के भीतर जनगणना कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अभिनेंद्र सिंह, जनगणना प्रभारी मंदेश चौरसिया, नगर पालिका परिषद बलिया के अभिषेक कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.