साईराज बहुतुले बने टीम इंडिया के नए स्पिन कोच, बीसीसीआई ने सौंपी जिम्मेदारी

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के नए स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अनुभवी कोच साईराज बहुतुले की नियुक्ति की है। भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले यह अहम फैसला लिया गया है।

साईराज बहुतुले घरेलू क्रिकेट और कोचिंग जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपने कोचिंग करियर में कई युवा स्पिन गेंदबाजों को निखारने का काम किया है। क्रिकेट के मैदान पर भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है।

यह भी पढ़े - श्रेयस अय्यर बने काबुनी के सुपर कोच, एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म को मिलेगी नई मजबूती

साईराज बहुतुले ने भारत के लिए दो टेस्ट और आठ एकदिवसीय मैच खेले हैं। हालांकि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर लंबा नहीं रहा, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने दो दशक से अधिक समय तक शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 630 विकेट लेने के साथ-साथ 6176 रन भी बनाए, जिससे उनकी ऑलराउंड क्षमता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

कोचिंग करियर में भी बहुतुले का अनुभव काफी समृद्ध रहा है। वह विदर्भ, केरल, गुजरात और बंगाल जैसी टीमों के मुख्य कोच रह चुके हैं। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के साथ स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

टीम इंडिया का स्पिन कोच नियुक्त किए जाने पर साईराज बहुतुले ने खुशी जताते हुए कहा कि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के साथ जुड़ना उनके लिए बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करना गर्व का क्षण था और अब कोच के रूप में भारतीय क्रिकेट में योगदान देने का अवसर मिलना उनके लिए बेहद विशेष है।

उन्होंने कहा कि वह खिलाड़ियों के साथ काम करने और टीम को सभी प्रारूपों में बेहतर प्रदर्शन करने में सहयोग देने के लिए उत्साहित हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.