मेरठ में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जन्मदिन से पहले उजड़ा परिवार; पत्नी की तहरीर पर तीन नामजद

मेरठ। बुलंदशहर-मेरठ हाईवे की सर्विस रोड पर कैली अंडरपास के पास स्कॉर्पियो सवार एक युवा प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तुषार त्यागी (23) के रूप में हुई है। उसका शव खून से लथपथ हालत में उसकी ही कार की ड्राइवर सीट पर मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात तुषार त्यागी अपनी स्कॉर्पियो कार से घर से निकले थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने कथित रूप से उनका अपहरण कर लिया और जंगल की ओर ले जाकर गोली मार दी। तुषार को तीन गोलियां मारी गईं, जिनमें एक माथे और दूसरी गले में लगी। घटना के बाद एक आरोपी ने फोन कर तुषार की पत्नी को हत्या की जानकारी दी और शव का स्थान भी बताया।

परिजनों के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 8 बजे तुषार को एक फोन आया था। इसके बाद वह खाना लेकर घर से निकले। रात करीब 9 बजे उन्होंने अपनी पत्नी शिखा को फोन कर बताया कि कुछ लोग उन्हें जबरन जंगल की ओर ले जा रहे हैं और उनकी जान को खतरा है। इसके कुछ देर बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया।

तुषार के परिजन रातभर उनकी तलाश करते रहे। इसी दौरान एक युवक के फोन पर कॉल कर आरोपी ने दावा किया कि उसने तुषार की हत्या कर दी है और शव पांची अंडरपास के पास कार में पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे, जहां स्कॉर्पियो में तुषार का शव मिला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि तुषार की शादी दो वर्ष पहले हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। 4 जून को उनका 24वां जन्मदिन भी था।

मृतक की पत्नी शिखा त्यागी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले गांव के ही एक युवक से तुषार का विवाद हुआ था। उस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इसी मामले को लेकर पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

एसपी देहात अभिजीत सिंह ने बताया कि पत्नी की तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.