- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी ने नवागत सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय का किया स्वागत
बलिया में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी ने नवागत सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय का किया स्वागत
बलिया। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में मंगलवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी (आईआरसीएस) बलिया की ओर से नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. अभय नारायण राय का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें बुके एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अभय नारायण राय ने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी आपदा और संकट के समय जनमानस की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि आगे भी वह सोसायटी के साथ सहयोग की अपेक्षा रखते हैं और जहां भी उनकी आवश्यकता होगी, वह स्वयंसेवक के रूप में रेड क्रॉस के कार्यों में सहयोग देने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार, डॉ. पद्मावती गौतम, डॉ. मंजू रानी, डॉ. योगेन्द्र दास, जिला प्रशासनिक अधिकारी योगेश पाण्डेय, डीपीएम राजशेखर, रविशंकर तिवारी, नितेश पाठक, आलोक कुमार विसेन समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
