कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी के जनता दरबार में पहुंचा दिव्यांग दंपति, मदद का मिला आश्वासन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी द्वारा आयोजित जनता दरबार में मंगलवार को एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई। चलने-फिरने में असमर्थ एक दिव्यांग व्यक्ति अपनी पत्नी की पीठ पर बैठकर अपनी समस्याएं लेकर जनता दरबार पहुंचा। इस दृश्य ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कोलकाता स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे। इसी दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति ने अधिकारियों और नेताओं के समक्ष अपनी परेशानी रखी। उसने आरोप लगाया कि उसे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है और वह लंबे समय से विभिन्न सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है।

यह भी पढ़े - कॉर्टेवा ने धान की फसल को कीटों से बचाने के लिए लॉन्च किया मैविलॉन™

दिव्यांग व्यक्ति ने बताया कि उसे बैटरी से चलने वाले वाहन की आवश्यकता है। साथ ही, उसे आवास की भी जरूरत है। उसने यह भी दावा किया कि उसे 'लक्ष्मी भंडार' योजना का लाभ नहीं मिला। अपनी समस्याओं को लेकर वह मदद की उम्मीद से जनता दरबार में पहुंचा था।

उसने बताया कि सुवेंदु अधिकारी ने उसकी बात सुनी और जल्द सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान उसकी पत्नी पूरे समय उसके साथ रही और उसे जनता दरबार तक लेकर पहुंची।

जनता दरबार में कलाकार रिद्धि बंदोपाध्याय भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बात रखने और सहायता मांगने का अवसर मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं पर भी सकारात्मक कार्रवाई होगी।

वहीं, एक बुजुर्ग महिला ने एक मामले की सीबीआई जांच में तेजी लाने की मांग उठाई। इस पर सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि वह सीधे हस्तक्षेप नहीं कर सकते, लेकिन मामले पर विचार करेंगे और जो संभव होगा, उसके लिए प्रयास किया जाएगा।

जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और मांगें रखीं, जिन पर संबंधित स्तर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.