- Hindi News
- बिहार
- बांका में सर्वे अमीन 8,500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की कार्रवाई
बांका में सर्वे अमीन 8,500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की कार्रवाई
पटना। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को बांका जिले के चांदन अंचल कार्यालय में तैनात एक सर्वे अमीन को 8,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
शिकायतकर्ता का आरोप था कि इन त्रुटियों को सुधारने के लिए भी आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।
इसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक वसीम फिरोज के नेतृत्व में एक विशेष धावादल का गठन किया गया। टीम ने शिकायतकर्ता के साथ योजना बनाकर कार्रवाई की और चांदन थाना क्षेत्र स्थित आरोपी के किराए के आवास से सर्वे अमीन आदित्य कुमार को 8,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके उपरांत उसे विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक भ्रष्टाचार से जुड़े कुल 66 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें ट्रैप कार्रवाई से संबंधित 61 मामले शामिल हैं। अब तक 60 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है तथा 24 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत राशि बरामद की जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले पूर्णिया जिले के कृत्यानंद नगर अंचल कार्यालय में तैनात हल्का कर्मचारी रूपक कुमार को भी निगरानी टीम ने 10 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया था।
