सतना में चंदन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार; 7 वारदातों का खुलासा

सतना। नागौद पुलिस ने चंदन चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब एक लाख रुपये मूल्य की चोरी की गई चंदन की लकड़ी, एक बाइक और चोरी में इस्तेमाल की गई आरी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों में कटनी जिले के पटेहरा गांव निवासी ईजुब पारदी (20), राजू पारदी उर्फ हुरहुर (23), मकौआ पारदी (19), अक्सेना उर्फ गुलगुली (22), मंडला जिले के देवरी निवासी डई पारदी (30) तथा एक नाबालिग शामिल है।

यह भी पढ़े - FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप का भव्य आगाज, मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच उद्घाटन मुकाबला; शकीरा के प्रदर्शन ने बांधा समां

थाना प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि आरोपियों ने मई माह में पांच दिन के अंतराल में कचलोहा गांव में चंदन चोरी की दो घटनाओं को अंजाम दिया था। 24 मई की रात जयादित्य सिंह परिहार के घर की बाड़ी से दो चंदन के पेड़ और 29 मई की रात ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार के घर की बाड़ी से दो चंदन के पेड़ काटकर चोरी कर लिए गए थे।

इन घटनाओं के बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खैरा गांव के बाहर कुछ लोग डेरा डाले हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे दिन में रुद्राक्ष की माला बेचने के बहाने गांवों में घूमकर चंदन के पेड़ों की रेकी करते थे और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के बाद लकड़ियां बाइक से डेरे तक लाई जाती थीं, जहां महिलाएं उन्हें काटकर और छीलकर झाड़ियों में छिपा देती थीं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में चंदन चोरी की कुल सात वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। इनमें रामपुर बघेलान क्षेत्र की एक, सिंहपुर क्षेत्र की तीन, बाबूपुर की एक, अमरपाटन क्षेत्र की एक और कचलोहा गांव की दो चोरियां शामिल हैं।

आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाई गई चंदन की लकड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि गिरोह का पर्दाफाश करने में नागौद पुलिस के साथ साइबर सेल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.