Ballia News :बलिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

बलिया। प्रशासन ने शनिवार को जगरनाथ मूर्ति चौराहे से दुबहर रिंग बंधा बांध मार्ग तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटवाया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को सख्त चेतावनी भी दी।

सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने बताया कि सड़क मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था, जिसे देखते हुए प्रशासन ने यह अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सड़क अथवा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, उन्हें तीन दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़े - सपा सांसद की टिप्पणी पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन दोबारा अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करेगा।

अभियान के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.