- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- योगी सरकार का बड़ा तोहफा: अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़े मानदेय की सौगात, आज चेक वितरित करेंगे सीएम योगी...
योगी सरकार का बड़ा तोहफा: अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़े मानदेय की सौगात, आज चेक वितरित करेंगे सीएम योगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अंशकालिक अनुदेशकों के बढ़े हुए मानदेय का वितरण करेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से पूरे राज्य में मानदेय वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
राज्य और जिला स्तरीय कार्यक्रमों के समापन पर जनप्रतिनिधियों द्वारा अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और जनप्रतिनिधियों के संबोधन भी आयोजित होंगे।
प्रदेश सरकार पहले ही अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि का शासनादेश जारी कर चुकी है। बढ़ा हुआ मानदेय एक अप्रैल से लागू हो चुका है और अब उसी के तहत औपचारिक रूप से चेक वितरण किया जा रहा है।
बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर कार्यक्रमों को गरिमामय ढंग से आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार और बड़ी संख्या में शिक्षकों, अंशकालिक अनुदेशकों व आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों अंशकालिक अनुदेशकों को सीधा लाभ मिलेगा।
