- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- शाहजहांपुर
- UP: शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, डंपर-ऑटो की टक्कर में तीन की मौत
UP: शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, डंपर-ऑटो की टक्कर में तीन की मौत
On
शाहजहांपुर। जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा थाना कांट क्षेत्र में उस समय हुआ जब तेज रफ्तार डंपर ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में ऑटो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
वहीं, हादसे में घायल चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं
लखनऊ विश्वविद्यालय में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्रों में आक्रोश
By Parakh Khabar
UP: शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, डंपर-ऑटो की टक्कर में तीन की मौत
By Parakh Khabar
हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता : सीएम योगी
By Parakh Khabar
Latest News
17 May 2026 15:38:59
नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
