राजूपाल हत्याकांड के 6 दोषियों को उम्रकैद, 1 को चार साल की सजा

BSP विधायक राजूपाल हत्याकांड के सभी सात आरोपितों को लखनऊ के स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने शुक्रवार को दोषी करार दिया। कोर्ट ने छह दोषियों को उम्रकैद और एक को चार साल की सजा सुनाई है।

पुलिस हिरासत में मारे गए अतीक अहमद और अशरफ भी राजू पाल हत्याकांड में नामजद थे। जिंदा बचे सात आरोपितों- आबिद, फरहान, जावेद, अब्दुल कवी, गुल हसन, इसरार और रंजीत पाल को दोषी करार दिया गया है। इनमें से आबिद, जावेद, अब्दुल कवी, गुल हसन, इसरार और रंजीत पाल को आजीवन कारावास और 50-50हजार रुपये की सजा सुनाई गई है। वहीं फरहान को अवैध हथियार रखने का दोषी माना गया है। उसे चार साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा हुई है।

यह भी पढ़े - CM Yogi Visit : देवरिया और गोरखपुर में विकास परियोजनाओं की सौगात, बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी 2005 को तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल की प्रयागराज के धूमनगंज में ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि विधानसभा चुनाव में माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ को हराने के कारण राजूपाल की हत्या की गई थी। इस हत्याकांड में माफिया अतीक और उसका भाई अशरफ भी दोषी थे, लेकिन कुछ युवाओं ने प्रयागराज में उनकी हत्या कर दी थी।

खबरें और भी हैं

Latest News

टैप से टेकऑफ तक का सफर होगा आसान, स्कैपिया और एक्सिस बैंक ने लॉन्च किया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड टैप से टेकऑफ तक का सफर होगा आसान, स्कैपिया और एक्सिस बैंक ने लॉन्च किया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड
लखनऊ, सितंबर 2026। ट्रैवल फिनटेक कंपनी स्कैपिया और एक्सिस बैंक ने मिलकर ‘स्कैपिया एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड’ लॉन्च किया है।...
मुंद्रा पोर्ट और एसईजेड में डेडिकेटेड एम्प्टी कंटेनर यार्ड शुरू करेगा एपीएसईजेड
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक और वाई4डी फाउंडेशन की पहल से 100 युवाओं को मिली रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स की ट्रेनिंग
क्या झकास शुरुआत है! ‘इंडिया के टॉप 1%’ की शूटिंग के पहले दिन कव्वाली अंदाज में नजर आए अनिल कपूर
AI+ यूज़र्स को डेटा और प्राइवेसी पर मिलेगा ज्यादा कंट्रोल, NXT Quantum OS 1.1 पेश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.