लखनऊ : पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर 44 हजार ठगे

लखनऊ: सुशान्त गोल्फ सिटी अहिमामऊ अर्जुनंगज निवासी प्रतीक कुमार ने तहरीर देकर बताया कि मेरे मोबाइल पर कॉल आई थी। उधर से घर बैठे पार्ट टाइम नौकरी का ऑफर दिया गया। सहमति जताने पर व्हाटसअप नंबर पर एक लिंक भेजा। जिस पर प्रक्रिया पूरी कर टास्क पूरा करना था।

लिंक पर क्लिक करते ही दो दिन में कई बार में मेरे खाते से 44 हजार रुपये कट गये। मोबाइल पर बैंक का मैसेज आने पर ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद उक्त नंबर पर कॉल को तो रिसीव नहीं हुई, तब ठगी की जानकारी हुई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

यह भी पढ़े - ISVS के उपाध्यक्ष बने डॉ. ज्ञानदेव सिंह, बलिया में खुशी का माहौल

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.