लखीमपुर-खीरी: बस की टक्कर से छात्रा की मौत, भाई घायल

लखीमपुर खीरी: घर से स्कूल जा रहे भाई बहन की बाइक में बुधवार की सुबह पीछे से बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बहन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि भाई घायल हो गया। दोनों भाई बहन महेवागंज के ग्रीनफील्ड स्कूल में पढ़ते थे। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराएं।  

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के अटकोहना सलारपुर गाँव निवासी करतार सिंह (20) पुत्र कुलविंदर सिंह   अपनी छोटी बहन नवदीप कौर (18) के साथ महेवागंज के ग्रीन फील्ड स्कूल में पढ़ने जा रहे थे।  पलिया हाइवे पर सुंदरवल चौराहे से आगे पेट्रोल पम्प के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ़्तार  स्कूल बस ने टक्कर मार दी ।  टक्कर लगते ही  बाइक हाइवे पर गिर गई।

 पीछे बैठी नवदीप कौर बस की चपेट में आ गई ।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई बुरी तरफ घायल हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।  परिजनों के मुताबिक मृतिका मात्र दो ही भाई बहन थी। अब परिवार में माता पिता के आलावा इकलौता बेटा ही बचा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती
UP News: महिला आरक्षण विधेयक एक बार फिर भारतीय राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। लोकसभा में दो दिनों...
New Delhi: पैसों के विवाद में पड़ोसी ने पिता-पुत्र की हत्या, सुल्तानपुरी में नाबालिग की भी चाकू मारकर हत्या
बलिया : दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी न होने पर युवक ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, वक्ताओं ने याद किए उनके सिद्धांत
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर ‘जननायक स्थल’ पर श्रद्धांजलि, शताब्दी वर्ष का शुभारंभ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.