Lakhimpur Kheri News: सुनसान जगह ले जाकर वैन चालक ने की हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी: शाहजहांपुर से किसी निजी काम के लिए लखीमपुर आई एक 21 वर्षीय महिला के साथ बुधवार रात वैन चालक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल परीक्षण के लिए महिला को जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।

पीड़िता ने बताया कि वह शाहजहांपुर से ओमनी वैन में सवार होकर लखीमपुर आ रही थी। वैन में छह सवारियां थीं, जिन्हें रास्ते में उतारने के बाद चालक ने महिला को अकेला पाकर बेहजम मार्ग की ओर सुनसान इलाके में ले गया और वैन में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह खुद को बचाकर महिला ने रात करीब ढाई बजे यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़े - खमरिया में भीषण सड़क हादसा : ओवरलोड ऑटो और ट्रक की टक्कर में चार की मौत, पांच गंभीर घायल

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को कोतवाली ले जाकर आरोपी की पहचान कराई। पुष्टि होने पर पुलिस ने फरधान निवासी चालक बृजेश मिश्रा को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है, जबकि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.