Lakhimpur Kheri News: रेप और हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

लखीमपुर खीरी: दुष्कर्म और हत्या के मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ छोटू को पुलिस ने गुरुवार देर शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ मामला उजागर

थाना पढ़ुआ क्षेत्र के एक गांव की युवती को 26 जनवरी को गांव का ही आसिफ उर्फ छोटू बहला-फुसलाकर देहरादून ले गया था। वहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़े - मेले में महिलाओं से कुंडल लूटे, एक व्यक्ति का पर्स भी चोरी

29 जनवरी को पुलिस ने देहरादून के कंडोली जंगल से युवती का शव बरामद किया। मामले में चार आरोपियों को रामनगर थाने के नेहवाल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन मुख्य आरोपी आसिफ फरार हो गया था।

मुठभेड़ कैसे हुई

गुरुवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि आसिफ बैरिया पुल के पास खड़ा किसी का इंतजार कर रहा है। इस पर एसआई अभिषेक सिंह, हेड कांस्टेबल रामू और कौशलेन्द्र मौके पर पहुंचे।

जैसे ही पुलिस जीप की लाइट आरोपी पर पड़ी, वह चकरोड की ओर भागने लगा। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एसआई अभिषेक सिंह की गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया।

पुलिस ने बरामद किए हथियार

पुलिस ने आरोपी के पास से

  • एक तमंचा
  • जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.