Lakhimpur Kheri News: पिकअप की टक्कर से श्रमिक की मौत, मामला दर्ज

गोला गोकर्णनाथ। शुक्रवार रात पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए श्रमिक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमुआपुर निवासी महेशप्रसाद पुत्र रामऔतार ने रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र रामसरन कस्बे में विनीत पांडेय की गुड़बेल पर काम करता था। 14 फरवरी की रात करीब 8 बजे वह घर लौट रहा था, तभी माहेश्वरी राइस मिल के पास धर्मकांटा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के दौरान मौत

परिजन उसे तुरंत सीएचसी गोला ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां दो घंटे इलाज चलने के बाद भी हालत नाजुक बनी रही, जिसके बाद परिजन उसे लखनऊ के नोबेल हॉस्पिटल ले गए। इलाज के दौरान रामसरन की मौत हो गई।

पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.