- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखीमपुर खीरी
- Lakhimpur Kheri News: गन्ने में लगी आग बुझाने की कोशिश में किसान जिंदा जला
Lakhimpur Kheri News: गन्ने में लगी आग बुझाने की कोशिश में किसान जिंदा जला
On
बेहजम: थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव सुंदरपुर में एक दर्दनाक हादसे में आग बुझाने के प्रयास में किसान की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और अन्य साधनों की मदद से आग पर काबू पाया और गन्ने की फसल को और अधिक नुकसान से बचाया। इस हादसे में रमेश चंद्र और उनके पड़ोसी का करीब एक-एक एकड़ गन्ना जलकर राख हो गया।
इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के रोते-बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबरें और भी हैं
परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 26 एआरटीओ और 9 आरटीओ के तबादले
By Parakh Khabar
आकाशीय बिजली गिरने से सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी की मौत
By Parakh Khabar
Latest News
30 May 2026 17:33:32
गाजीपुर। जिले के गौसाबाद स्थित बिंदु होटल के बाहर शुक्रवार रात होटल कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
